फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अजगर ने सियार को बनाया निवाला, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
बलरामपुर के चयपुरवा में निकला अजगर।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गैसड़ी। क्षेत्र के चयपुरवा (रमईपुर) चौराहे के पास लखेरा के घर के पास खेत में अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सियार की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो देखा कि अजगर सियार को निगलने का प्रयास कर रहा है। यह देख ग्रामीण सहम गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद इम्तियाज खान, अफजल खान, नसीम अहमद, लोहा, जलालुद्दीन व सरोज चौरसिया ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। रामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें