फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्य विश्वविद्यालय के लिए जमीन की खरीद पूरी, शिलान्यास का इंतजार

Sun, 28 Jan 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय निर्माण के लिए सर्वे करते कार्यदायी संस्था के लोग।
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की भूमि खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। सदर तहसील के कोयलरा गोपालुपर गांव में खरीदी गई भूमि पर भवन निर्माण का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार किए जाने के लिए तकनीकी टीम ने निरीक्षण कर खाका तैयार किया है। भवन निर्माण के लिए एक माह पूर्व ही 120 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। अब शिलान्यास कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

भवन निर्माण कराने के लिए तय की गई कार्यदायी संस्था की तकनीकी टीम ने गांव में जानकारी जुटाई। सड़क निर्माण के साथ ही विश्वविद्यालय के कक्षों का निर्माण कहां होगा, इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है। सदर ब्लाॅक के कोयलरा व गोपालपुर गांवों के 222 किसानों से 82 गाटा संख्या की 20 हेक्टेयर की भूमि की खरीद सर्किल रेट से चार गुणा मूल्य पर की गई है। इसके लिए किसानों को 16 करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। दोनों गांवों के 20.3620 भूमि पर विश्वविद्यालय का भवन बनेगा। दोनों गांवों में 82 गाटा किसानों और 20 गाटा ग्राम समाज की जमीन शामिल है। विशेष सचिव शिपू गिरि ने भवन निर्माण के लिए डीपीआर उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था। इसके बाद प्रक्रिया तेज हुई है।



जून 2025 तक पूरा करना है निर्माण कार्य



प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण विभाग को भवन निर्माण की नोडल एजेंसी नामित किया गया है। अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य जून 2025 तक पूरा करना है। डीपीआर में एकेडमिक ब्लाॅक, परीक्षा भवन, कुलपति कार्यालय, कला, वाणिज्य, शिक्षा, विज्ञान प्रयोगशाला व पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, आधारभूत सुविधाएं जैसे कैंटीन, हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी, बैंक, सड़क व पानी की व्यवस्था को पहले शामिल किया जाएगा। कुलपति के साथ अधिकारी व कर्मचारियों के आवास भी पहले तैयार किए जाएंगे। बिजली, सीवर, इंटरनेट व वाई-फाई की व्यवस्थाएं भी कराईं जाएंगी। फरवरी माह में कार्य शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की तैयारी की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विश्वविद्यालय से मंडल के चारों जनपदों के छात्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- अरविंद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें