फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने में 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ढाई महीने में किसानों से 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की गई है। गत वर्ष की तुलना में किसानों से क्रय एजेंसियों ने दोगुना गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन

क्रय एजेंसियों ने जिले में 7651 की तुलना में 6802 किसानों को खरीदे गए गेेहूं के मूल्य का भुगतान कर दिया है। क्रय एजेंसियों को बाकी बचे 849 किसानों को निर्धारित समय के अंदर शीघ्र बकाया गेहूं मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुुमार तिवारी ने बीते दिन बताया कि रबी क्रय वर्ष 2020-21 में एक अप्रैल से 15 जून तक मूल्य समर्थन योजना के तहत पांच क्रय एजेंसियों ने जिले में किसानों से 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन

सभी एजेंसियों ने जिले के 53 क्रय केंद्रों पर 15 जून तक 7651 किसानों से 7475.37 लाख रुपये में 37849.99 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है और 6802 किसानों को 5947.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है जबकि बाकी बचे 849 किसानों को निर्धारित समय के अंदर 1528.12 लाख रुपये का भुगतान करने का सभी क्रय एजेंसियों को निर्देश दिया गया है।
खाद्य विभाग ने 13 क्रय केंद्रों पर 1775 किसानों से 1472.037 लाख रुपये में 7453.350 एमटी गेहूं खरीदकर 1588 किसानों को 1151.780 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है जबकि 187 किसानों को 320.257 लाख रुपये भुगतान करना अवशेष है।
पीसीएफ ने 20 क्रय केंद्रों पर 2817 किसानों से 2869.254 लाख रुपये में 14527.869 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है और 2496 किसानों को 2145.510 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है जबकि बाकी बचे 321 किसानों को 723.744 लाख रुपये का भुगतान करना है।
यूपीएसएस ने 19 क्रय केंद्रों पर 2894 किसानों से 2972.913 लाख रुपये में 15052.724 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर अब तक 2578 किसानों को 2531.780 लाख रुपये का भुगतान किया है जबकि 316 किसानों को 441.133 लाख रुपये का भुगतान करना बाकी है।
मंडी समिति के एक क्रय केंद्र पर 120 किसानों से 108.408 लाख रुपये का 548.900 एमटी गेहूं खरीदा गया और 95 किसानों को 65.420 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। बाकी बचे 25 किसानों को 42.988 लाख रुपये का भुगतान करना अवशेष है। भारतीय खाद्य निगम ने एक अप्रैल से 30 मई तक एक क्रय केंद्र से 45 किसानों से 52.762 लाख रुपये में 267.150 एमटी गेहूं खरीदकर समस्त भुगतान कर दिया है।
शासन के निर्देश पर जिले में सिर्फ तीन क्रय केंद्रों पर ही 22 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि मंडी समिति भगवतीगंज, तुलसीपुर व पचपेड़वा के क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद 22 जून तक जारी रहेगी। छूटे हुए किसानों से गेहूं की खरीद करने के लिए शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें