फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूजा पंडाल लेने लगे आकार, प्रतिमा बनाने में जुटे कारीगर

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में तैयार की जा रही मूर्तियां।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। आदिशक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत तीन अक्तूबर से होगी। जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भव्य पूजा पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है। कहीं मां वैष्णो देवी तो कहीं पर बंगाल की काली मंदिर के स्वरूप में पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। वहीं नगर के मोहल्ला पहलवारा व धर्मपुर के पास मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा समितियां पंडालों को भव्य आकार देने में जुटी हैं। पंडालों का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नगर के चौक बाजार, पहलवारा, जिला पंचायत, भगवतीगंज व जिला मेमोरियल अस्पताल आदि स्थानों पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। महदेइया बाजार में 51 फुट ऊंचा पंडाल बनाया जा रहा है। यहां पूरी रात मजदूर पंडाल को भव्य आकार देने में लगे हैं।
समिति के सदस्य रंजीत गुप्ता, संजय कौशल, राधेश्याम गुप्त, विनोद गुप्त, सचिन, राहुल व बृजेश आदि ने बताया कि इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह उतरौला, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा व श्रीदत्तगंज आदि स्थानों पर भी पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। मूर्तिकार राजेश कश्यप का कहना है कि मूर्तियां बनकर तैयार हो गई हैं। उन्हें सजाया संवारा जा रहा है। श्रद्धालु एक या दो अक्तूबर से मूर्तियां ले जाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें