फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आ रहे परदेशियों की भूख मिटा रहा है एसएससी ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लॉकडाउन में रोजगार छिनने के बाद बाहर से आ रहे लोगों को एसएससी ग्रुप द्वारा प्रतिदिन लंच पैकेट बांटे जा रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को भी एसएससी ग्रुप के सदस्यों ने बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर बहादुरापुर चेकपोस्ट के पास बाहर से आए लोगों को भोजन कराया। साथ ही साथ 200 जरूरतमंदों को राशन किट भी वितरित की।
विज्ञापन

एसएससी ग्रुप के सदस्य राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, झूमा सिंह, सुरेश गुप्ता, आद्या सिंह पिंकी, विनोद गिरि, सुभाष पाठक, निशांत सिंह आदि ने रविवार को बहादुरापुर चेक पोस्ट पर बाहर से आए करीब 500 लोगों को लंच पैकेट वितरित किया। इसी क्रम में ग्रुप के सदस्यों ने 200 जरूरतमंदों को राशन किट देकर कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर सुजीत सिंह, सोनू सिंह, अटल शर्मा, लकी चौरसिया, विक्की कसौधन, नीतेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें