फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मरीजों को उपलब्ध कराएं बेहतर स्वास्थ्य सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एसडीएम ने शनिवार रात उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात नौ बजे एकाएक सीएचसी उतरौला पहुंचे एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। डॉ. योगेंद्र कुमार, फार्मेसिस्ट रामकुमार मौर्य व गिरजा प्रसाद उपस्थित मिले।
प्रसव कक्ष में ड्यूटी पर तैनात प्रज्ञा त्रिपाठी व प्रीति शुक्ला से उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। बाद में एसडीएम ने मरीजों से हालचाल व सीएचसी की व्यवस्था के बारे में पूछा। दवाओं की उपलब्धता व ठंड से बचाव के प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि रैन बसेरों की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। इसके अलावा उन्होंने नगर में अलाव के प्रबंध का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें