फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अलीगढ़ में शराब कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिले के सभी 9 ब्लॉक मुख्यालयों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया और कानून व्यवस्था की पोल खोली। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरुरतमंदों को दवाओं का किट भी बांटा है।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह से जिले के सभी 9 ब्लॉकों पर भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की पोल खोलने का कार्य कर रहे है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश सरकार अपनी छवि चमकाने के लिए केंद्र सरकार से नूराकुश्ती में जुटी है जबकि प्रदेश सरकार को पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।
महासचिव विनय कुमार मिश्र, सेवा दल अध्यक्ष दीपक मिश्र और ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपति शक्ल आदि ने भी प्रदेश सरकार की नाकामियों पर हमला बोला। धरना प्रदर्शन में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए अमिरिका प्रसाद कुरील, मोहम्मद जमील, मास्टर हनीफ, देव प्रकाश मिश्र, विनोद मिश्र, विशाल कश्यप, दामोदर पासवान व अनूप कुमार आदि ने भी प्रदेश सरकार की नाकामियों के बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर जरुरतमंदों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए दवा का किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें