फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए अस्पताल का सदर विधायक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विधायक ने बीते दिन गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर को गोद लिया है। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वह बीते दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
प्रभारी चिकित्साधिकारी से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। कोविड 19 लेवल-1 फैसिलिटी वाले इस सीएचसी में रोगियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने की बात कही।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रवेश द्वार तथा मुख्य सड़क से चिकित्साल परिसर को जोड़ने वाली सड़क का जीर्णोद्घार कराने एवं चिकित्सालय भवन, कक्ष व शौचालय की मरम्मत का आश्वासन दिया। मरीजों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाने का आश्वासन भी विधायक ने दिया। प्रसव कक्ष एवं शल्य कक्ष के सुदृढ़ीकरण के लिए भी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें