फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बलरामपुर के पूरेबक्श छतईडीह गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के पूरेबक्श छतईडीह गांव में शुक्रवार को कार्डधारकों ने प्रदर्शन कर राशन न मिलने का आरोप लगाया। कोटेदार के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई किए जापने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्डधारक शब्बीर, अजरुन्निशा, कासिम अली, कल्लू, मेहताब, गुड्डू, अजीज व गुलाम हसन आदि ने कोटे की दुकान पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कोटेदार की मनमानी से उन्हें सस्ते रेट का राशन नहीं मिल पा रहा है। कोटेदार अपनी दबंगई के बल पर गरीब कार्डधारकों को तौल के हिसाब से कम राशन देता है। बाढ़ राहत में मिले केरोसिन की कोटेदार ने कालाबाजारी कर ली है।
अधिकारियों से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने के लिए कार्डधारकों को बार-बार दौड़ाया जा रहा है। ग्राम प्रधान से भी शिकायत के बाद समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच व कार्रवाई के लिए पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया है। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें