फोटो-9-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। सांसद पप्पू यादव पर प्रभु श्रीराम के चित्र व सनातन के अपमान करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने अटल चौराहा सेखुईकला के पास प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका। इसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर सांसद पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात शुक्ल ने कहा कि संसद परिसर में सनातन धर्म का अपमान किया गया। इससे सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच कर सांसद पप्पू यादव पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनीष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव व मीडिया प्रभारी शिवांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।