फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में बिकेंगे जिले के बने उत्पाद

Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नोयडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के उद्यमियों को भेजने की तैयारी
विज्ञापन

छह उद्यमियों के प्रोडक्ट बिखेरेंगे जलवा, दो ने किया आवेदन, चार की हो रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी

बलरामपुर। नोयडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के उत्पादों की बिक्री कराने की तैयारी की जा रही है। इस ट्रेड शो में जिले से छह उद्यमियों को भेजा जाएगा। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो में देश-विदेश के बड़े-बड़े कारोबारी शामिल होंगे। जिले के दो उद्यमियों ने इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। अभी चार उद्यमियों की तलाश की जा रही है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए अपने प्रोडक्ट काे देश-विदेश में पहुंचाने के लिए जिले के उद्यमियों में उत्सुकता बढ़ गई है। देहली ब्रेकरी के प्रोपराइटर रजीउद्दीन व कुमार मसाला उद्योग के उमेश चंद्र अग्रवाल ने नोयडा के पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेट शो में शामिल होने के लिए अपना आवेदन कर दिया है। रजीउद्दीन ने बताया कि उनके देहली ब्रेकरी में बनने वाले उत्पादों को इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल किए जाएंगे। कुमार मसाला उद्योग में बने मसालों की ब्रांडिंग के लिए उमेश चंद्र अग्रवाल भी तैयार हो रहे हैं। उमेश चंद्र ने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्पादों को शामिल कराने के लिए उनकी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन



पिछले साल चार उद्यमी हुए थे शामिल
नोयडा के प्रथम इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के चार उद्यमियों ने अपने उत्पादों का स्टॉल लगाया था। इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के गैसड़ी ब्लाॅक में पैदा होने वाले काला नमक चावल की खुशबू बिखरी थी। बलरामपुर फ्लोर मिल के संचालक फसीउद्दीन का काला नमक चावल ट्रेड शो में लोगों को खूब पसंद आया था। मां पाटेश्वरी मसाला ब्रांड का हल्दी, धनिया, मिर्चा, सब्जी, गरम मासाला व मेवा भी खूब बिका था। शशांक केसरवानी ने मसूर दाल का स्टॉल लगाकर देश-विदेश के उद्यमियों को आकर्षित किया था।
विज्ञापन


वर्जन
कारोबारियों के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

नोयडा में आयोजित होने वाले दूसरे पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के छह उद्यमियों को शामिल कराने की तैयारी की जा रही है। ट्रेड शो में शामिल होने के लिए दो लोग आवेदन कर चुके हैं। चार उद्यमियों को तलाशा जा रहा है, जो अपने उत्पादों का स्टॉल ट्रेड शो में लगाएंगे। ट्रेड शो में देश-विदेश के खरीदार आएंगे जो कारोबारियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान देंगे।
-राजेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें