फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिनों बाद शुरु हुई लर्निंग डीएल बनाने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 11 दिनों बाद लर्निंग डीएल बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। नए आवेदकों को लर्निंग डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है। एक दिन में सिर्फ 30 लोगों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। कोविड-19 महामारी के चलते एआरटीओ दफ्तर पर भीड़भाड़ न जुटे इसके लिए प्रतिदिन की संख्या को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर बीते छह से 14 अगस्त तक नए लर्निंग डीएल बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। परिवहन मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में लर्निंग डीएल बनाने पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। सोमवार से लर्निंग डीएल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए लर्निंग डीएल वाले आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। एक दिन में सिर्फ 30 लोगों के ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
कोविड-19 महामारी के चलते दफ्तर पर बहुत भीड़भाड़ न जुटे इसके लिए एहतियात के तौर पर कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का स्वयं पालन करें और आने वाले आवेदकों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कार्य करने की सलाह दें। कार्य के दौरान सभी लोगों को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। एआरटीओ दफ्तर पर आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और उन्हें सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें