बलरामपुर। पीएम किसान सम्मान दिवस में किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीज भंडारों पर एक से तीन मार्च तक पीएम किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी किसानों से समस्याओं का निराकरण कराने की अपील की गई है।
उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने रविवार को बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी 9 ब्लॉकों के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर एक से तीन मार्च तक पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन होगा। इस दिवस में किसानों के गलत आधार नंबर को सही कराया जाएगा।
सभी किसान निर्धारित तिथि में अपने-अपने ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज गोदाम पर पहुंचकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समस्याओं का निराकरण कराएं और योजना का भरपूर लाभ लें। सदर ब्लॉक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में समस्याओं का निस्तारण होगा।