बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल में छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं कराई गई। कला में प्रियांशी, भाषण में आयुशी, रंगोली में यशी तथा निबंध में नुजहत ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन की तरफ से विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। रंगोली प्रतियोगिता में यशी पांडेय, अनामिका यादव व आराध्या पांडेय की टीम को प्रथम स्थान मिला। कला प्रतियोगिता में प्रियांशी त्रिपाठी ने प्रथम, हर्षिता पांडेय ने द्वितीय तथा जान्हवी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आयुशी श्रीवास्तव को प्रथम, कीर्ति सिंह व तनिष्क सोनी को द्वितीय तथा अंशी श्रीवास्तव को तृतीय स्थान मिला।
निबंध प्रतियोगिता में नुजहत फातिमा को प्रथम, तनिष्का कसौंधन को द्वितीय एवं स्वास्तिका पांडेय को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा बास्केटबॉल, खो-खो, रस्साकसी व कोन रेस आदि प्रतियोगिताएं भी छात्राओं के बीच कराई गई। सह निदेशक आकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी एवं उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिखा पांडेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी, एके तिवारी, रूबी त्रिपाठी, डीडी पांडेय, आरपी यादव, मेराज अहमद, पूनम चौहान व वंदिता शुक्ला आदि मौजूद रहे।