फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कॉलेजों में कमियां मिलने पर प्रधानाचार्यों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों का जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर प्रधानाचार्यों को फटकार लगाई। पढ़ाई के साथ स्वच्छता और रिकॉर्ड व्यवस्था की भी जांच की।
विज्ञापन

डीआईओएस ने हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर, बेगम हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज, एजी हाशमी इंटर कॉलेज तथा बाल विद्या मंदिर रेहरा बाजार सहित अन्य विद्यालयों में जांच की। शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्टाफ की उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों का परीक्षण किया। कक्षा-कक्ष, प्रयोगशालाएं और रिकॉर्ड रजिस्टर की गहन जांच की।
विद्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन में लापरवाही, कक्षाओं की खराब व्यवस्था, तथा स्वच्छता में कमी जैसी खामियां सामने आईं। इस पर डीआईओएस ने संबंधित प्रधानाचार्यों को फटकार लगाते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने बताया कि शिक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सभी संस्थानों की पहली जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें