फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रधानाचार्य अनुपस्थित, उपस्थिति पंजिका भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। इंटर कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को डीआईओएस मृदुला आनंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं कॉलेज में बच्चों की उपस्थिति पंजिका भी नहीं मिली।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि एजी हाशमी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कर्मी अखिलेश कुमार जायसवाल व सहायक अध्यापक एहसान अहमद आकस्मिक अवकाश पर मिले। इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज उतरौला में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक लक्ष्मी अवकाश पर थीं। कन्हैयालाल वर्मा इंटर कॉलेज नयागनर में निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद शिक्षक छात्र उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध नहीं करा सके।
विद्यालय प्रागंण में ही प्राइमरी व माध्यमिक स्तर की कक्षाएं संचालित पाई गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में निरीक्षण के दौरान नामांकन की स्थिति काफी धीमी पाई गई। संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को व्यवस्था में सुधार के लिए नोटिस दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें