फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 14 संविदा चालक-परिचालकों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद बलरामपुर डिपो के संविदा चालक-परिचालकों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है। डिपो के 14 संविदा चालक-परिचालकों से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर डिपो गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि सहालग के चलते यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। बलरामपुर डिपो संविदा चालक ध्रुव कुमार गुप्ता व मोहन लाल आठ मई, गौरव सिंह व जगप्रसाद तिवारी पांच मई, इसहाक खां एक मई और सुरेश कुमार तिवारी 28 मार्च से बिना सूचना के नदारद हैं। संविदा परिचालक संदीप कुमार सिंह 15 अप्रैल, फूल चार मई, बाह्यस्रोत परिचालक कृष्ण कुमार मिश्र, पांच मई, पंकज तिवारी छह मई, संत कुमार आठ मई, शंभूनाथ सिंह 10 मई, सतीश कुमार 20 अप्रैल व धनंजय राठौर 10 मई से बिना सूचना के ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। यदि 24 घंटे के अंदर ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो अनुबंध की शर्तों के विपरीत कार्य करने का दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें