फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 01 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, विशेष वार्ड और इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्वाइन फ्लू वार्ड में साफ-सफाई, उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती और मरीजों के उपचार की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच, उपचार और निगरानी में लापरवाही न बरती जाए। शासन के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें