फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक के नौनिहालों को पढ़ाने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाने की स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। बीएसए डॉ. रामचंद्र के निर्देश पर बेसिक शिक्षा के सभी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों व अभिभावकों के साथ बैठक करके एक मार्च से संचालन की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख में बुधवार को एसएमसी सदस्यों व अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक आत्माराम पाठक ने कहा कि सरकार ने 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों का संचालन शुरू कराया है।
दूसरे चरण में एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक के स्कूल संचालित किए जाएंगे। इस दौरान सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए बैठक कर सलाह मशविरा किया जा रहा है। विद्यालय के संचालन की तैयारियों के लिए अभिभावकों को कार्य व दायित्व सौंपा गया है। सभी अभिभावकों ने सहयोग करने की बात कही है।
इस दौरान अभिभावकों को शासन स्तर से जारी निर्देश के बारे में बताया गया। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी के साथ-साथ शिक्षकों व अन्य अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें