फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवीपाटन मंदिर के प्रसाद को मिला भोग प्रमाणपत्र

Sat, 25 Feb 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
 शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में महंत मिथिलेश नाथ योगी को भोग प्रमाण पत्र सौंपते डीएम डॉ. महेंद्र क
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मंदिर में श्रद्घालुओं को दिया जा रहा प्रसाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार के ईट राइट अभियान के तहत जांच में गुणवत्ता परक पाया गया है। इस पर शनिवार को इस भोग का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में भक्तों को दिए जा रहे प्रसाद की विभिन्न मानकों पर जांच कराई गई। टीम ने परीक्षण किया तो प्रसाद मानकों की कसौटी पर खरा उतरा। ऐसे में यहां के प्रसाद को भोग प्रमाणपत्र की श्रेणी में शामिल किया गया। शनिवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी को प्राधिकरण से जारी प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दूबे व खाद्य निरीक्षक सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें