फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश झा ने बलरामपुर में तलाशी शूटिंग की संभावनाएं

विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में निर्माता निर्देकशक प्रकाश झा के साथ मौजूद प्राचार्य व अ? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय फिल्म जगत के जाने माने निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने बलरामपुर में फिल्म की शूटिंग की संभावनाएं तलाश की। एमएलके पीजी कॉलेज के सिटी पैलेस आदि का निरीक्षण कर प्राचार्य व शिक्षकों के साथ विचार विमर्श भी किया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम बलरामपुर पहुंचे प्रकाश झा ने एमएलके पीजी कॉलेज के सिटी पैलेस, स्टेच्यू हाल व अन्य संकाय भवनों का निरीक्षण किया। वह भवन की वास्तुकला से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के भवन के बारे में जितना सुना था वह बहुत कम है। सभी चीजों से सुसज्जित इस महाविद्यालय परिसर में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने प्रकाश झा का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रकाश झा ने प्राचार्य तथा अन्य शिक्षकों के साथ बैठक कर विचार विमर्श भी किया। सभी लोगों ने उन्हें महाविद्यालय के गौरवशाली अतीत से जुड़ी कई बातें भी बताईं। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश चंद्र गिरि, मुख्य नियंता वीके सिंह, डॉ. दिव्यदर्शन तिवारी, मो. अकमल, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल व डॉ. आशीष लाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें