फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शोभा यात्रा के साथ हुआ प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ

Tue, 26 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने किया। इस अवसर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शिव बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने घोष बैंड के साथ मनमोहक झांकी निकाली। इसमें शामिल भारत माता, मां शारदा, मां गायत्री और महाकाल भगवान की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के भव्य शुभारंभ का संदेश देते हुए नगर में जगह जगह महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। कलश धारी महिलाओं के ऊपर जगह जगह फूलों की वर्षा करते हुए उनका स्वागत भी किया गया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय जायसवाल ने बताया कि 29 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह छह से सात बजे तक योग, ध्यान, प्राणायाम, आठ बजे से नौ कुंडिया गायत्री यज्ञ, शाम छह बजे से नौ बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें