फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। क्षेत्र में संचालित विद्यालयों पर सामूहिक नकल के लिए छात्रों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन सौंपकर सामूहिक नकल के लिए अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराई जाती है। सामूहिक नकल के लिए विद्यार्थियों से अवैध वसूली की जाती है। परीक्षार्थी की जगह दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलाने के लिए भारी रकम वसूला जाता है। सामूहिक नकल से पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों को नुकसान पहुंचता है। छात्र पैसा देने में सक्षम नहीं होते हैं उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एडीएम अरूण कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सामूहिक नकल के लिए अवैध वसूली करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर जिला संयोजक जयशंकर मिश्र, तहसील संयोजक गौरव द्विवेदी, नगर मंत्री शिवम मिश्रा, अक्षय शास्त्री, दीपक, अर्जुन, रवीन्द्र व रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद