फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने वीर विनय चौराहे पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से थारु जनजाति की शिक्षा के प्रति बरती जा रही उदासीनता को लेकर सोमवार को वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। परिषद के प्रांत सहमंत्री अभिषेक सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक मुद्दों को लेकर बीते दिनों एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। प्रशासन की शिथिलता के कारण थारु जनजाति के हजारों बच्चे शिक्षा के अभाव में जी रहे हैं। उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मोबाइल न होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे है, मोबाइल का नेटवर्क भी उनकी समस्या का कारण है। नेटवर्क न होने से थारु जनजाति के बच्चे डिजिटल माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। थारु जनजाति के प्रति बरती जा रही उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला संयोजक कुशाग्र सिंह ने कहा कि थारु जनजाति की बेटियों के लिए पचपेड़वा में राजकीय महाविद्यालय का संचालन हो रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते नियमित कक्षाएं नहीं चल पा रही है।
इस समस्या का भी निराकरण नहीं कराया जा रहा है। इन समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। धरने में अक्षय शास्त्री, शिवम मिश्र, आयुष सिंह, रवींद्र श्रीवास्तव, शोभित व शिवम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें