बलरामपुर। पतंजलि योग समिति की तरफ से रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। समिति के योगाचार्य ने योग का महत्व बताते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया।
योगाचार्य अजय मिश्र ने पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक कमियां दूर होती हैं। नियमित योगाभ्यास करने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। योगासन शरीर को शक्तिशाली व लचीला बनाने के साथ ही तनाव से मुक्ति दिलाता है। योगाचार्य ने पुलिसकर्मियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व शीर्षासन का अभ्यास कराया। योग शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह व प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित पुलिस लाइन में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।