फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आखिरी बड़ा मंगल पर उमड़ पड़े श्रद्धालु

Tue, 30 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सदर ब्लॉक में श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरित करते सदर विधायक।
विज्ञापन
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर मंदिरों में बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बजरंगबली की आराधना के लिए हनुमानगढ़ी में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने लड्डू का भोग लगाकर व विधि-विधान के साथ हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर अपने लिए मंगल कामना की। घरों में भी बजरंगबली की पूजा कर भक्तों ने बल, विद्या व बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। नगर में कई स्थानोंं पर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने हलुआ-चना व पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

छोटी काशी के नाम से मशहूर बलरामपुर जनपद में ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में सभी मंगलवार को बजरंगबली की सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर बजरंगबली के महात्म की जानकारी भक्तों को दी। सुंदरकांड पाठ के बाद शिवसेना की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। शुभारंभ शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा अवध प्रांत के सह संयोजक विनय कुमार मिश्रा, शिवसेना के जिलाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव, शशिकांत त्रिपाठी व रवींद्र कमलापुरी सहित तमाम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर स्थित झारखंडी मंदिर, गोशाला भगवतीगंज व रानी तालाब मंदिर में भी हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ व भजन-र्कीतन का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त तुलसीपुर स्थित हनुमानगढ़ी व पंचमुखी हनुमान मंदिर सहित गैंसड़ी, पचपेड़वा, हरैय्या, ललिया, मथुरा, शिवपुरा, गौरा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैंड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर व बाजार में भी आखिरी बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने बजरंगबली की पूजा कर अपने व परिवार के लिए मंगल कामना की।

हो रहा भंडारा भइया हो रहा भंडारा
अंतिम बड़ा मंगल पर जिले भर में भंडारे का धूम रही। सदर ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ की तरफ से आयोजित भंडारे का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम व उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महाराज ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना से की। यहां पर भक्तों को छोला-चावल व नुक्ती प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शांति भूषण शुक्ला, जिला महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राजू सिंह व रानू सिंह सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।
कालीथान पर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व पूर्व एमएलसी सविता सिंह ने हनुमानजी की आरती उतारकर भंडारे का शुभारंभ कराया। बिजलीपुर मंदिर के पास आरएसएस के स्वयं सेवकों ने भंडारे का आयोजन किया। त्रिपुरारी शंकर तिवारी ने भंडारे का शुभारंभ किया। धुसाह स्थित पंचायत भवन में तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने भंडारे का शुभारंभ बजरंगबली की आरती से किया। उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के पास भंडारे का शुभारंभ करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। बलरामपुर चीनी मिल के मुख्य गेट पर मुख्य प्रधान प्रबंधक निष्काम गुप्ता व प्रधान प्रबंधक विधि व कार्मिक राजीव अग्रवाल ने भंडारे का शुभारंभ किया। महराजगंज तराई में शिव मंदिर के पास भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. हुकुम सिंह ने भंडारे का आयोजन किया। बजाज चीनी मिल इटई मैदा की तरफ से उतरौला रोड पर भंडारे का आयोजन किया। यूनिट हेड राकेश यादव, निशांत श्रीवास्तव व मुख्य पुजारी मयंकेशपति त्रिपाठी ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर भंडारा शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें