फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 169 विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं एक से

Thu, 30 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित जिले के 169 कॉलेजों में से पांच फीसदी करीब 10 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यालयों में प्रयोगशाला, आवश्यक उपकरण व सामग्री का अभाव होने पर किसी दूसरे निकटतम संसाधनयुक्त विद्यालय में परीक्षाएं कराई जाएंगी। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संसाधनों की कमी होने पर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई होगी। वित्तविहीन विद्यालयों में यह स्थिति आने पर पर विद्यालय की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी तक कराई जानी हैं। वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। वाह्य परीक्षकों को मोबाइल एप के उपयोग से जिओ लोकेशनयुक्त छात्र-छात्राओं के ग्रुप फोटो और उसी दिन पोर्टल पर अंक अपलोड करने होंगे। आंतरिक परीक्षकों को भी अपने विद्यालय की लॉगइन आईडी से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक उसी दिन अनिवार्य रूप से अपलोड करने होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा के पर्यवेक्षण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


219 शिक्षकों की लगाई ड्यूटी
यूपी बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से 219 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि प्रथम चरण में सदर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें