फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के 25 गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के 25 गांवों में बीते 15 दिनों से बिजली गुल है। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी डीडीसी चंद्र प्रकाश पांडेय, त्रिभुवनदत्त, मंशाराम, स्वामीदयाल, बच्चाराम, मोहम्मद वाहिद, कृपा शंकर व दीपक आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि बीते 15 दिनों से ब्लॉक के 25 गांवों की बिजली गुल है।
विभागीय अफसरों व कर्मियों से शिकायत के बाद भी अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। समस्या का निराकरण न होने से क्षेत्र के लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अफसरों व कर्मियों को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है। शिकायत मिलने पर डीएम ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें