फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ब्रेकडाउन से कई इलाकों में छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Tue, 04 Aug 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लगातार बारिश के बीच जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित रही। लोड विभाजन, ब्रेकडाउन, ट्रांसफार्मर रखरखाव तथा पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर के कई इलाकों में छह घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के घासमंडी स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर से लोड विभाजन के कार्य के लिए सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कार्य शाम करीब पांच बजे पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान पुरैनिया वार्ड, नगर पालिका वार्ड और फर्राशखाना मोहल्ले के उपभोक्ता लगभग छह घंटे तक बिजली से वंचित रहे। उपभोक्ता सरला, अनमोल और शकील ने बताया कि आए दिन किसी न किसी कारण से बिजली कटौती होती रहती है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं।

सिविल लाइन फीडर में ब्रेकडाउन आने से करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइनमैन की पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट का पता लगाकर उसे ठीक किया गया। वहीं, पहलवारा फीडर पर अवधूतराम स्कूल के पास स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर की साफ-सफाई के लिए करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रखी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर के बहराइच मार्ग पर एक कार के बिजली पोल से टकराने के कारण पोल क्षतिग्रस्त हो गया। कार और पोल के बीच खड़ी एक बाइक भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। पोल में आई खराबी के चलते संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। वहीं, विशुनापुर फीडर की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से भी कुछ समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें