फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झमाझम बारिश से धान को मिली संजीवनी, जलभराव से बढ़ी परेशानी

Tue, 04 Aug 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर के पेहर बाजार में बारिश के आवागमन करते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। करीब दो घंटे तक हुई वर्षा से सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिली, वहीं जिला मुख्यालय समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। मौसम विभाग ने पांच अगस्त के लिए भी जिले में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


पेहर बाजार क्षेत्र में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश से सूख रही धान की फसल को पर्याप्त पानी मिला। किसान राधेश्याम, मनमोहन और जानकी प्रसाद ने बताया कि रोपाई के बाद पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान के पौधे मुरझाने लगे थे, जिससे किसान चिंतित थे। अब खेतों में पानी भरने से नमी लौट आई है और फसल की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ललिया क्षेत्र में भी अच्छी बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। किसान मनीष कुमार ने बताया कि बारिश न होने के कारण खेतों में नमी नहीं थी और उर्वरक नहीं डाला जा सका था। अब पर्याप्त वर्षा होने से उर्वरक डालने का काम शुरू होगा, जिससे फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नगर के तुलसीपार्क, नई बस्ती, खलवा और पूरबटोला मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रीदत्तगंज और महदेइया बाजार में नालियां पटी होने के कारण सड़क पर घंटों पानी जमा रहा। कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय निवासी रऊफ अहमद, जमील, भाईलाल और संजय ने बताया कि महदेइया बाजार में हर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। समय पर नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़क और दुकानों में भर जाता है, जिससे लोगों और व्यापारियों को भारी दिक्कत होती है।

जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए पांच अगस्त को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि आपदा मित्रों की टीमें लोगों को आकाशीय बिजली से बचाव और बरसात के दौरान आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

फोटो-20-बलरामपुर के पेहर बाजार में बारिश के आवागमन करते लोग ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें