फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से चरमराई बिजली आपूर्ति, कई इलाकों में घंटों बत्ती गुल

Sun, 16 Aug 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बारिश के बाद जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से गांव तक तकनीकी खराबी, लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण अघोषित कटौती जारी है। रात-दिन कई घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइंस, अचलापुर, पहलवारा और खमौवा में रविवार सुबह करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। सुबह तीन बजे 11 केवी विशुनापुर फीडर में ब्रेकडाउन होने से छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। गर्ल्स कॉलेज चौराहे के पास एबीसी केबल बदलने से डेढ़ घंटे आपूर्ति बंद रही। एमपीपी इंटर कॉलेज के 400 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदलने के कारण तीन मोहल्लों में दो घंटे और नगर पालिका के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने से एक घंटे आपूर्ति बाधित रही।

हरैया सतघरवा के बरदौलिया बाजार में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के अहलादडीह में ट्रांसफार्मर खराब होने से 45 घरों की बिजली दो दिन से बंद है। अवर अभियंता दयाराम सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर खराबी दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें