फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News : आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, किशोर और वृद्ध की मौत

Sun, 16 Aug 2026 07:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर)

सार

डुमरियागंज मार्ग पर चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण हादसे में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांवों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व मृतक रौनक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरौला के गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में डुमरियागंज मार्ग पर चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में नगवा गांव निवासी रौनक (16) और तैय्यबपुर परसौना निवासी हाजी जाबिर अली (65) की मौके पर ही मौत हो गई। रौनक के साथ बाइक पर सवार अंकित (16) घायल हो गया। दोनों बाइकों पर सवार किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


मंगरे लाल ने बताया कि उनका बेटा रौनक और प्रवीण कुमार का बेटा अंकित हासिमपारा स्थित निजी विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार हाजी जाबिर अली गैस सिलेंडर लेने महुआ बाजार जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें