फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल सीमा से सटे गांवों में चार दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर के जुगनभरिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। तुलसीपुर उपखंड के कोयलावास फीडर से जुड़े नेपाल सीमा से सटे कई गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में अंधेरा पसरा है और पंखे-कूलर समेत विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत मोहकमपुर और बेतहनिया में शनिवार से बिजली आपूर्ति बंद है। वहीं, जुगनभरिया गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण आठ दिन से बिजली नहीं आ रही है। लक्ष्मी देवी, ममता देवी, राधा चौधरी, रेखा चौधरी, निशा चौधरी, अर्जुन चौधरी और सुरेश चौधरी समेत ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली न मिलने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।

जुगनभरिया के ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, बजरंग थारू, रामधन थारू, गुरु प्रसाद यादव, मोहम्मद अली, प्रदीप, जानकी प्रसाद, शिवशंकर, अनवर और कौशल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण रात में जंगली जानवरों का खतरा रहता है। बिजली न होने से अंधेरे में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


अवर अभियंता दयाराम ने बताया कि पोल टूटने के कारण मोहकमपुर और बेतहनिया की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। हाइड्रा मशीन उपलब्ध न होने के कारण मंगलवार को पोल लगाने का काम नहीं हो सका। बुधवार को नया पोल लगाकर दोनों गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जुगनभरिया में भी नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें