फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर में तीन घंटे बिजली गुल, उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय पर शनिवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। सबसे ज्यादा मुश्किल पानी के लिए हुई।
विज्ञापन

नगर के सिविल लाइन मोहल्ले में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसलिए इस मार्ग पर विद्युत पोल व लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए बिजली काट दी गई। 11 केवी विशुनापुर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद होने के कारण नगर के सिविल लाइन मोहल्ला, बेकल उत्साही आवास रोड, जिला पंचायत के आसपास, खमौवा गांव, ग्रान सिटी, सुकुन सिटी, कोयलरा चौराहा व विशुनापुर के आसपास क्षेत्रों में बिजली नहीं रही।
उपभोक्ता करन व राजू ने बताया कि सुबह के समय बिजली गुल होने के कारण मोटर से पानी नहीं मिल पाया। हैंडपंप से स्नान करके ऑफिस जाना पड़ा। राशि व महक ने बताया कि सुबह के समय बिजली जाने से कामकाज प्रभावित हो गए। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड अजय सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में कुछ पोल रास्ते में आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें किनारे की तरफ शिफ्ट किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें