बलरामपुर। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने लगा है। चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर के सापेक्ष जलस्तर 103.480 मीटर तक पहुंच गया है। सिसई घाट पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
जिले में मंगलवार से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। बृहस्पतिवार को राप्ती नदी का जलस्तर 103.480 सेमी पर पहुंच गया है। राप्ती नदी के सिसई घाट पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रहा है। किसान रामजी, संतोष कुमार, परवीन, कल्लू, महतो व रामसेवक आदि का कहना है कि यदि नेपाल व जिले में बरसात तेज हुई तो राप्ती नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है।