फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डाककर्मी बाजारों में लगाएंगे परामर्श शिविर

Sun, 28 Jul 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डाक विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अब उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। डाक विभाग अब डाकघर आपके द्वार कार्यक्रम तहत मोहल्ला व बाजारों में परामर्श शिविर लगाएगा। शिविर में डाक विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी होगा।
विज्ञापन

डाकघर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में स्थित डाकघर के कर्मचारी प्रत्येक महीने में एक दिन अपने नजदीकी मोहल्ला व बाजारों में शिविर लगाएंगे। शिविर में लोगों का खाता खुलवाने के साथ ही डाकघर बचत योजना व सुकन्या योजना आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से मिलने वाली सुविधाएं भी बताई जाएगी। बलरामपुर प्रधान डाकघर के अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि अभी समयसारिणी नहीं जारी की गई है। जल्द ही शेड्यूल तैयार कर शिविर लगाया जाएगा।
यहां लगेंगे शिविर
जिले में वीर विनय चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के साथ ही भगवतीगंज, उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा, शिवपुरा, मथुरा बाजार व रेहरा बाजार उपडाकघरों के नजदीकी क्षेत्रों में परामर्श शिविर लगाया जाएगा। हर महीने अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


आधार संशोधन के लिए हर शनिवार लगेगा शिविर
डाक विभाग की तरफ से प्रधान डाकघर व उप डाकघरों पर प्रत्येक शनिवार को आधार नामांकन के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। प्रधान डाकघर के अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि शिविर में नए आधार कार्ड के साथ-साथ संशोधन का भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें