फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल

Tue, 28 Feb 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम प्रधान के छह पदों के लिए उपचुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। एक मार्च को संबंधित विकासखंड कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। दो मार्च को मतदान व चार मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत महादेव मिश्र, तुलसीपुर ब्लॉक की सुदर्शनजोत, गैसड़ी की चौकिया, पचपेड़वा की सकरीकुईयां, उतरौला की चीती व रेहरा बाजार ब्लॉक की विशंभरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियां एक मार्च को विकासखंड कार्यालय से रवाना की जाएंगी। सदर ब्लॉक कार्यालय से छह, तुलसीपुर ब्लॉक से तीन, गैसड़ी से चार, रेहरा बाजार से तीन, पचपेड़वा व उतरौला ब्लॉक कार्यालय से दो-दो पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के छह पद पर उपचुनाव के लिए दो मार्च को मतदान होना है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। संबंधित बीडीओ की देखरेख में पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें