बलरामपुर में सराहनीय कार्य करने पर महिला आरक्षी को सम्मानित करते एएसपी।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समयबद्घ, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं जनपद को प्रथम स्थान दिलाने में योगदान देने वाले आरक्षी रामू गुप्ता, अंकित, उमेश चन्द्र भारत एवं महिला आरक्षी सरोजनी सिंह को एएसपी अरविन्द मिश्र ने प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए एएसपी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा पूरे मनोयोग से करती है इसीलिए आमजन का विश्वास पुलिस की तरफ बढ़ रहा है। अपराधियों को सजा दिलाने एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस दिन-रात लोगों की सेवा में लगी हुई है।