बलरामपुर। सीओ सिटी आरआर सिंह ने गुरुवार को गौरा थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने पर मौजूद पुलिस अफसरों व कर्मियों को आयुष कवच एप व आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने थाने स्तर की बीटों का पुनर्गठन कराया।
वर्तमान समय में गौरा चौराहा थाने में 10 बीट बनाकर उनमें 20 बीट पुलिसकर्मियों को नियुक्त कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को नई बीट व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी बीट के पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप व आयुष कवच एप डाउनलोड कराया गया है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।