फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में मारपीट के बाद चली गोली, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशगढ़ में गुरुवार सुबह जमीन पर कब्जेदारी के चलते दो सगे भाइयों के बीच मारपीट के बाद तमंचे से फायरिंग की गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कैलाशगढ़ निवासी घनश्याम ने बताया कि उनका सगे भाई ननकन से जमीन पर कब्जेदारी को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। लॉकडाउन में ननकन के चार बेटे बाहर से घर आए थे। गुरुवार सुबह कब्जेदारी के विवाद में दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई। घनश्याम का आरोप है कि मारपीट के बीच ननकन के बेटे शैलेंद्र ने तमंचे से फायरिंग की जिसके चलते उनका बेटा सरदवन उर्फ भूर्रे घायल हो गया है।
भूर्रे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज का कहना है कि दो भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई है। गोली लगने से सरदवन घायल हुआ है। ननकन तथा शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें