तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर के पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस प्रशासन प्रतिदिन नगर में पैदल गश्त करके अतिक्रमण हटवाएगी।
अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ तुलसीपुर नगर में पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण न करें। पटरियों पर न तो ठेला लगाएं और न ही दुकानों के सामान।
यदि कोई व्यापारी अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालकों से अपील की बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं। बिना हेलमेट पहले पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए तो बाइक का चालान किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की नाबालिग बच्चों को बाइक न चलाने दें।