फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सेल से पुलिस रखेगी व्यवस्था पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए पुलिस महकमा भी पूरी तैयारियों में जुट गया है। चुनाव सेल से व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कोतवाली व थानों में बैठकें करके पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित चुनाव सेल का निरीक्षण कर कर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

चुनाव सेल का निरीक्षण करते हुए एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस पाबंद कर रही है। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है और मौके पर कितनी फोर्स तैनात की जाएगी इसका भी ब्योरा तैयार किया जा रहा है। चुनाव सेल से होने वाले सभी कार्यों के बारे में एसपी ने समीक्षा की।
चुनाव सेल में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद एएसपी अरविंद मिश्र ने भी पुलिस कर्मियों को कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। एएसपी ने उतरौला कोतवाली में बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें