फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस हमेशा सतर्क रहेगी। कैश के साथ बैंक व घर जाने पर कारोबारी पुलिस की मदद ले सकते हैं। सूचना मिलते ही कारोबारी के लिए पुलिस फोर्स मुहैया करा दी जाएगी। नगर कोतवाली में मंगलवार की बैठक के दौरान कारोबारियों को सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया गया है। पुलिस की बैठक में नगर क्षेत्र के सराफा व पेट्रोल पंप कारोबारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सिटी वरुण मिश्र ने कहा कि सराफा व पेट्रोल पंप कारोबारियों को बिक्री का रुपया व जेवर घर ले जाने और पैसे बैंक में जमा करने के समय यदि सुरक्षा की जरूरत महसूस हो तो तत्काल नगर कोतवाल के सीयूजी नंबर पर फोन कर सकते हैं।
फोन करने पर संबंधित सराफा व पेट्रोल पंप कारोबारी को पुलिस फोर्स मुहैया करा दी जाएगी। यदि सराफा कारोबारी को बिक्री का पैसा और जेवर घर ले जाना हो तो बेझिझक पुलिस फोर्स लेकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने सराफा व पेट्रोल पंप कारोबारियों को प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राजितराम व क्राइम इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश आदि ने भी सभी सराफा व पेट्रोल पंप कारोबारियों को सुरक्षा मानकों के बारे में बताया। बैठक में नगर कोतवाली क्षेत्र के सभी सराफा व पेट्रोल पंप कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें