फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के लोगों को थाने की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पीड़ितों को अपनी फरियाद सुनाने के लिए अब नगर व उतरौला कोतवाली का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के लोगों को थाने की सौगात मिल गई है। शासन से बजट मिलने के बाद थाना के भवन का निर्माण शीघ्र शुरू होने की संभावना है। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने थाना भवन निर्माण वाले अधिग्रहीत जमीन निरीक्षण कर जायजा लिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने डीएम से बताया कि श्रीदत्तंगज ब्लॉक के गालिबपुर गांव में थाना परिसर का निर्माण वित्तीय वर्ष 2020-21 में शुरू कराया जाएगा। कोविड-19 में लॉकडाउन के चलते बजट होने के बाद भी निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। सरकार की तरफ से निर्माण कार्यों के लिए छूट दिए जाने से थाने के भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है। भूमि पूजन कराकर शीघ्र ही थाने के भवन निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यदाई संस्था को मानक व गुणवत्तापूर्ण ढंग से भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।
अधिग्रहीत जमीन का निरीक्षण कर डीएम ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि थाने का संचालन शुरू होने से श्रीदत्तगंज ब्लॉक के लोगों को अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए नगर व उतरौला कोतवाली का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इसी तरह से शीघ्र ही गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में थाना और जिले भर में पुलिस चौकियों का भी शीघ्र ही निर्माण शुरु कराने की कवायद तेज कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें