फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह केंद्रों पर 8 से 10 जून तक होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 02 Jun 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जिले में बीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज में 240, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज टेढ़ी बाजार चौक में 384, एमपीपी इंटर कॉलेज वीर विनय चौक में 384 तथा एमडीके बालिका इंटर कॉलेज पुरैनिया तालाब में 240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही एमएलके पीजी कॉलेज तुलसीपुर रोड में 720 तथा एमएलके पीजी कॉलेज के कॉमर्स ब्लॉक में 480 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस प्रकार सभी केंद्रों पर कुल 2,448 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता निर्धारित की गई है। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें