फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली का अरोप, सीओ करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपहरण व दुष्कर्म के मामले में थाना महराजगंज तराई क्षेत्र निवासी पीड़िता के भाई ने मामले में विवेचक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी बहन को कुछ लोग भगा ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग बहन की बरामदगी की तथा सरकारी फीस के नाम पर मुझसे तथा भाई से अवैध वसूली की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन लोगों का नाम निकाल दिया। इसी प्रकरण में परेशान मेरे एक भाई ने गत 26 जून को आत्महत्या कर ली। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर पीके थापा से कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें