फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, शीघ्र खुलासे का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक और उनके साथी पिंटू साहू की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया है। पुलिस की दो टीमें लगातार दोषियों की तलाश में जुटी है। दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। घर की दीवार कैसे क्षतिग्रस्त हुई इस बात की भी गहन पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। एक टीम फील्ड में घटना से जुड़े साक्ष्यों व व्यक्तियों को खंगालने में जुटी है तो दूसरी टीम सर्विलांस के जरिए घटनाक्रम खंगाल रही है। डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। रविवार देर रात तक उम्मीद है कि घटना के रहस्यों से पर्दा उठ जाएगा। घटना में जो भी शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मीडियाकर्मियों ने जताया दुख
पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक की मौत पर आक्रोश जताते हुए स्थानीय मीडिया कर्मियों ने दुख जताया। मीडिया जगत से जुड़े सलीम सिद्दीकी, आरके सिंह, एके श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, सुजीत शर्मा, संजीव पांडेय, अजीत शुक्ला, नीरज मिश्रा, बागी, अजय श्रीवास्तव, एके शुक्ला तथा ए त्रिपाठी आदि ने मृतक की आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शासन व प्रशासन से घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें