बलरामपुर। घर में घुसकर लूट करने वाले वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने देहात थाने में शुक्रवार को घटना का खुलासा कर अफसरों व कर्मियों को सम्मानित किया है। अभियुक्त पास से 5030 रुपये, दो सोन की चेन, एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 10 अक्तूबर 2019 को थाना देहात के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर दिया था कि नीलकोठी निवासी विनोद तिवारी ने असलहे की नोक पर उनकी पत्नी व बहन को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये का चेक मांगा। चेक न देने पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायरिंग की।
मिस हो जाने पर पिस्टल की बट से वीरेंद्र उनकी पत्नी व बहन को मारापीटा और 15 हजार रुपये, सोने की चेन छीन ली। वीरेंद्र की तहरीर पर देहात थाने में केस दर्ज कर एसआई रमेश चंद्र यादव से विवेचना कराई गई। अभियुक्त विनोद तिवारी घटना के दिन से ही फरार हो गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं।
प्रभारी निरीक्षक थाना देहात वीरेंद्र कुुमार सिंह को एसआई रमेश चंद्र यादव, अख्तर व अन्य पुलिस कर्मियों की टीम का दुर्गेश कुमार सिंह, आरक्षी आशीष कुमार सिंह व आनंद प्रकाश आदि को स्वॉट टीम को एवं सर्विलांस टीम गठित की गई। अभियुक्त विनोद तिवारी को खगईजोत मोड़ के नहर के पुल के पास जो भागने के फिराक में था कि पुलिस टीम ने धर दबोचा।