फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर सतर्क रहें पुलिस व एसएसबी के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस व एसएसबी के जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सीमावर्ती गांवों के लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस व एसएसबी जवानों को विशेष अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र ने बुुधवार की देर शाम को कोतवाली जरवा में एसएसबी 9वीं वाहिनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को एएसपी ने एसएसबी जवानों के साथ सीमावर्ती गांवों में भ्रमण कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
एएसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जिले की भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से सुरक्षित रहे इसके लिए हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। बैठक के बाद एएसपी ने जनकपुर गांव में चौपाल लगाई। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि इसी प्रकार से गांवों में अभियान चलाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें