फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Wed, 16 Jul 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं देते, मां की तरह जीवनभर सुरक्षा भी करते हैं। इसी भावना के साथ बाल भारती इंटर कॉलेज में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और संवेदनशीलता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर नीम, छितवन, अशोक और आम जैसे पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ना केवल जिम्मेदारी नहीं, संस्कार भी है। पेड़ मां की तरह जीवन में छांव, सुरक्षा और सुकून देते हैं। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी और दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने भी पौधे लगाए और सभी से अपील की कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने इसे सिर्फ पर्यावरणीय कदम नहीं, भावनात्मक कर्तव्य बताया। कार्यक्रम में अनीता चौहान, सौरभ श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव, अफसर हुसैन, उमा पांडेय, वंदना सिंह, डालमणि पाठक, प्रमोद श्रीवास्तव, नूतन, मनीष कुमार, बृजेश त्रिपाठी, राजीव कुमार द्विवेदी, शमा और अंशुल समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें